आलू सैंडविच | Grill Sandwich Recipe in Hindi

Onkar Dhot
0

फटाफट तैयार करना है ब्रेकफास्ट, तो ट्राई करें वेज सैंडविच

आज के समय में, बहुत से बच्चे पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर दूसरे शहरों में रहते हैं। फिर नौकरी के लिए भी उन्हें घर से दूर रहना पड़ता है। अकेले रहने पर सब चीजें खुद ही मैनेज करनी पड़ती हैं, सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक। सुबह इतनी जल्दी होती है कि अक्सर सही से टेस्टी नाश्ता नहीं हो पाता।


वजह? उन्हें पता ही नहीं होता कि फटाफट बनने वाले कौन से नाश्ते खाए जा सकते हैं। यह दिक्कत लगभग हर बैचलर की है। इसी परेशानी का हल आज हम लेकर आए हैं। दरअसल, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सैंडविच बनाना बताएंगे, जो बनाना बेहद आसान है और खाने में भी मन को खुश कर देगा।

वेज सैंडविच:

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 4 पीस ब्रेड
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 1 कप कटी हुई हरी सब्जियां
  • 2 चम्मच मेयोनीज
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1 चम्मच पुदीना पत्ता

विधि:

सबसे पहले सभी सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काटें और मेयोनीज के साथ मिला लें। नमक और पुदीना पत्ते डालें। फिर ब्रेड स्लाइस पर यह मिश्रण लगाकर दूसरे ब्रेड स्लाइस से ढक दें। बटर की सहायता से इसे तवे पर सेकें और गर्मागर्म खाएं।

आलू सैंडविच:


इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 3 उबले हुए आलू
  • 4 पीस ब्रेड
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच मसाला
  • 1 चम्मच धनिया पत्ता
  • 1 कटा हुआ प्याज

विधि:

मैश किए हुए आलुओं को सभी मसालों के साथ अच्छे से फ्राई करें। फ्राई होने के बाद धनिया डालें। अब एक ब्रेड स्लाइस पर फ्राई किए हुए आलुओं की परत बिछाएं, दूसरी स्लाइस से ढककर सेकें। यह चाय के साथ खाने में बहुत अच्छा लगता है।

ग्रिल्ड चीज सैंडविच:



इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 4 पीस ब्रेड
  • 2 चम्मच चीज़
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 कटा हुआ टमाटर
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच मक्खन
  • 1 चम्मच धनिया पत्ता

विधि:

ब्रेड पर चीज़ अच्छे से लगाएं। फिर इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर, धनिया पत्ता और नमक डालें। दूसरे ब्रेड स्लाइस से ढककर ग्रिल करें। ग्रिल करने से चीज़ पिघल जाएगा और इसका स्वाद बढ़ जाएगा।



सैंडविच बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?

इसे बनाने के लिए आपको आलू-3 उबले हुए, ब्रेड-4 पीस, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, धनिया पाउडर-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-2 कटी हुई, तेल-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, मसाला-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1 चम्मच, प्याज-1 कटे हुए की जरूरत पड़ने वाली है।

सैंडविच की सबसे मुख्य सामग्री क्या होती है?

आम तौर पर उसमें सलाद वेजीटेबल्स, मांस, पनीर, कई प्रकार के सॉस आदि का एक संयोजन शामिल होता है। ब्रेड का इस्तेमाल उसके मूल रूप में किया जा सकता है, या स्वाद बढ़ाने और रूप परिवर्तन के लिए इसमें कोई मसाला लेपित किया जा सकता है।

सैंडविच को हिंदी में क्या कहते हैं?

सैंडविच तो अंग्रेजी का शब्द है, इसे हिंदी में क्या कहते हैं? डबल रोटी के दो टुकड़ों के बीच मक्खन और सब्ज़ियाँ या मांस आदि भरकर बनाया जाने वाला व्यंजन।

सैंडविच खाने से क्या फायदा होता है?

यदि आप यात्रा पर हैं तो सैंडविच सर्वोत्तम भोजन है। वे हार्दिक और तृप्त करने वाले और पौष्टिक होते हैं क्योंकि उनमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर जैसे संतुलित आहार के सभी महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। सैंडविच मुख्य भोजन के बीच एक बेहतरीन मध्याह्न नाश्ता भी बनता है।

क्या नाश्ते में सैंडविच खा सकते हैं?

नाश्ते में चाय और सैंडविच का ऑप्शन वहीं इसके साथ खाया जाने वाला मैदा से बना सैंडविच आपकी आंतों की हेल्थ को बरबाद कर सकता है। इसलिए आप नाश्ते में चाय में चीनी की जगह शहद मिलाकर पिएं और सैंडविच में मैदा वाले ब्रेड की जगह मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top